अरुण कुमार, अररिया
Former MP Sarfaraz Alam Video Viral: बिहार की अररिया लोकसभा सीटा से लालू प्रसाद यादव ने पूर्व सांसद सरफराज आलम का टिकट का दिया तो वे भावुक हो गए। समर्थकों के साथ मीटिंग में बोलते-बोलते वे रो पड़े। फूट-फूट कर रोये और दिल का दर्द बयां किया। उनके समर्थकों ने उनके आंसू पोंछे और सांत्वना दी।
इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरफराज आलम पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तसलीमुद्दीन के बेटे हैं। समर्थकों के साथ बात करते-करते उन्होंने पिता को भी याद किया। बता दें कि RJD ने उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम को अररिया से टिकट दिया है। इसके विरोध में उन्होंने राजद सुप्रीमो सहित तेजस्वी प्रसाद पर अपनी भड़ास निकाली।
लालू-तेजस्वी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया
सरफराज आलम ने खुद को तस्लीमुद्दीन का उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि बिहार खासकर सीमांचल का मुसलमान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का बंधुआ मजदूर नहीं है। राजद ने मुसलमानों का हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। पूर्व सांसद सरफराज आलम के द्वारा ईद मिलन सह-कार्यकर्ता समारोह का आयोजन किया था।
इस मौके पर जिलाभर से आए अपने समर्थकों को संबोधन करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया। वहीं अपने भाई पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लालू-तेजस्वी ने अररिया से जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह अनुकंपा वाले नेता हैं। जी हजूरी करके उन्होंने लालू-तेजस्वी की अनुकंपा पाई है।
RJD को भाजपा की बी-टीम बताया
सरफराज आलम ने कहा कि वे सीमांचल के गांधी तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं, जिसके DNA में चापलूसी और जी हजूरी नहीं है। तेजस्वी यादव के हिटलरशाही को सीमांचल के मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे बिहार में सिर्फ अपने परिवार को टिकट दिया, बाकी जगहों पर टिकट बेचने का काम किया है। मेरे साथ राजद ने सिर्फ धोखा हीं नहीं किया, बल्कि पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।
सरफराज ने कहा कि राजद ED और CBI के भय से भाजपा की बी-टीम बनकर काम कर रही है। सरफराज आलम ने कहा कि मेरे लहजे में जी हजूरी नहीं है, इससे ज्यादा मेरा कुसूर क्या था? जमीर बेचकर मैं राजनीति नहीं करता। उन्होंने समर्थकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर राय ली।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines