लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान वे दरभंगा में प्रशासन की इजाजत के बिना छात्रावास पहुंचे और 12 मिनट तक छात्रों को मंच से संबोधित किया। इसके बाद पटना में 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ‘फुले’ मूवी देखी। मूवी देखने के बाद शाम 5.30 बजे राहुल गांधी पटना से दिल्ली के रवाना हो गए। इसके पहले उन्होंने दरभंगा में कहा कि पीएम मोदी ने डरकर जातीय जनगणना करवाने का ऐलान किया है। लोकसभा में हमने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि आपको जाति जनगणना करानी पड़ेगी। संविधान को माथे से लगाना पड़ेगा। आपके दबाव से पीएम ने जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया।
आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर आरक्षण को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ‘मैंने वहां (कॉलेज के छात्रावास में) जाति जनगणना के बारे में बात की और यह भी कहा कि जो कानून है, निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरक्षण का, उस कानून को लागू किया जाना चाहिए। साथ ही, आरक्षण में 50% की दीवार तोड़ी जानी चाहिए। ये हमारी मांगें हैं और हम इन्हें पूरा करेंगे।’
‘मेरे खिलाफ दर्ज मामले, मेरे लिए मेडल की तरह’
अपने खिलाफ दर्ज किए गए मामले पर उन्होंने कहा, ‘मेरे खिलाफ 30-32 मामले दर्ज हैं, ये सब मेडल हैं।’ दरअसल, जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने बावजूद राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास पहुंचे थे। वे छात्रों से संवाद तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने मंच से छात्रों को संबोधित किया। NSUI के ‘शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम’ में शामिल होने पहुंचे राहुल का संबोधन महज 12 मिनट में खत्म हो गया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर की तस्वीर भी लहराई। इसे लेकर दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा है कि CRPC की धारा 163 का उल्लंघन करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों से क्या बोले राहुल गांधी?
इससे पहले दरभंगा में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ’24 घंटे अत्याचार हो रहा है। आपके खिलाफ पेपर लीक हो रहा है। आपको बोलने नहीं दिया जा रहा है। सही तरीके से जातीय जनगणना होनी चाहिए। 90 प्रतिशत आबादी के लिए इस देश में कोई रास्ता नहीं है। सीनियर ब्यूरोक्रेसी में आपके लोग जीरो, डॉक्टर में आपके कितने लोग…जीरो, एजुकेशन सिस्टम में आपके कितने लोग जीरो, मेडिकल सिस्टम के मालिकों को देखो तो जीरो। मनरेगा की लिस्ट देखो तो सारे के सारे लोग आपके हैं। मजदूरों की लिस्ट निकालो तो आपके लोगों से भरी पड़ी है। सारा का सारा धन और ठेकेदारी 8-10 प्रतिशत लोगों के हाथों में जाता है।
राहुल गांधी ने 3 मांग कीं
उन्होंने कहा, ‘आपको इधर-उधर की बात सुनाकर ध्यान भटका दिया जाता है। लेकिन आपको एक साथ खड़ा होना है। बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मुझे नहीं रोक पाई, क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है। इसलिए दुनिया की कोई शक्ति नहीं रोक पाएगी।’ इस दौरान राहुल गांधी ने 3 मांगे भी कीं। उन्होंने कहा, ‘देश में सही से जातीय जनगणना हो। प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दलित, ओबीसी और आदिवासी को आरक्षण का लाभ मिले और दलितों एवं आदिवासियों को उनके हक का पैसा मिले।’
संबंधित खबरें
मिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
9 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines