Manthan 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत तेज हो चुकी है. चुनाव आयोग अगले हफ्ते चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनावी माहौल के बीच बिहार की राजधानी पटना में न्यूज 24 का चुनावी कार्यक्रम मंथन 2025 चल रहा है. इस मंच पर कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं. वहीं, इस मंच पर JDU के नेता संजय झा से बिहार में आरक्षण को लेकर सवाल किए गए.
संजय झा ने कांग्रेस को कहा आरक्षण विरोधी
JDU नेता संजय झा ने बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा की. जब संवाददाता ने बिहार में आरक्षण को लेकर सवाल उठाए और कहा कि आप खुद उस पार्टी के साथ खड़े हैं जिस पर हमेशा से आरक्षण विरोधी होने का टैग चस्पा है. आप समाजवादी पॉलिटिक्स करते हैं बिहार में… आप 65 फीसदी आरक्षण देते हैं बिहार में. इस सवाल के जवाब में JDU नेता संजय झा ने कांग्रेस पार्टी को आरक्षण विरोधी कहा.
संजय झा ने आगे कहा, आप राजीव गांधी का 1990 का बयान निकाल लीजिए और उसे चलवा दीजिए और उससे पता चल जाएगा कि उनका स्टैंड क्या था मंडल कमीशन पर.
यह भी पढ़ें- ‘मैं बिहार का बेटा हूं’, प्रशांत किशोर ने खुद बताई अपनी जाति, ‘पांडेय-पांडेय’ कहने वालों को दिया करारा जवाब
बिहार अकेला स्टेट है जिसने जातीय जनगणना कराई- नेता संजय झा
जिसके बाद संवाददाता ने पूछा, नितीश कुमार ने 65 फीसदी आरक्षण दिया जो विधान परिषद से पास हुआ और विधानसभा से भी पास हुआ और वो आरक्षण लटक गया बीच में क्योंकि आप लोग उसे बीजेपी से पारित नहीं करवा पाए.
इस सवाल के जवाब में संजय झा ने कहा, आप अपने डेटा को करेक्ट कीजिए क्योंकि उन्होंने देश में अकेला राज्य बिहार था जिसमें बीजेपी का भी सपोर्ट था जिसने जातीय जनगणना कराया. जातीय जनगणना का डेटा रिलीज कराया. जो लोग प्रवचन दे रहे हैं बाहर जाकर उनके स्टेट में जातीय जनगणना हुई भी तो डेटा रिलीज नहीं हुआ.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
15 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines