महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. इसके बाद बिहार चुनाव के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. NDA के नेता महागठबंधन पर हमला बोल रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने INDIA पर तीखा हमला बोला है.
मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की घोषणा जबरन की गई है. यह जनता तक भरोसा नहीं पहुंचा पाएगी. अब महागठबंधन खत्म है. एनडीए की लहर साफ दिख रही है. जहां-जहां जा रहा हूं, जनता का रुझान एक ही दिशा में है – कि 14 नवंबर को एनडीए की सरकार बन रही है. अगर गलती से विपक्ष को चुन लिया तो अगले पांच साल तक वह यही कहेगा कि सरकार सहयोग नहीं कर रही.”
हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे चुनाव
चिराग पासवान ने कहा कि कितनी मिन्नतें करके, कहीं पर दबाव बनाकर अगर आपको सीएम का चेहरा स्वीकार किया तो क्या स्वीकार किया. कांग्रेस के ऊपर इन लोगों ने कितना दबाव बनाया कि इनको सीएम का चेहरा बनाया जाए. मेरा कहना यह है कि अगर गठबंधन के भीतर आपकी स्वीकार्यता नहीं है तो जो हमसे सवाल पूछते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, हम लोग बार-बार कह चुके हैं कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार में बनेगी युवाओं की सरकार’, CM पद के लिए तेजस्वी के नाम की घोषणा पर बोली मीसा भारती
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला है कि विधायक बैठेंगे, अपना नेता चुनेंगे क्योंकि यहां पांच दल हैं. लोकतंत्र की मर्यादा और संविधान कहता है कि सारे विधायक बैठें और वही चुनें कि अगला सीएम कौन होगा. एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, उनके नेतृत्व में चुनाव हो रहा है, मुख्यमंत्री भी वही होंगे.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines