CM Nitish Kumar Bihar Small Entrepreneur Scheme: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार लघु उद्यमी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में इस योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही यहां बिहार लघु उद्यमी योजना के पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर बिहार लघु उद्यमी योजना पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर सीएम ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने जाति आधारित गणना करवाई। इसका उद्देश्य जाति के साथ-साथ हर किसी की आर्थिक स्थिति का पता लगाना था।
94 लाख से अधिक गरीब परिवार
सीएम ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान हमें पता चला कि 94 लाख से अधिक गरीब परिवार हैं, जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। हमने ऐसे सभी परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इससे वे लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
सीएम ने आगे बताया कि इसकी ट्रेनिंग भी अलग से दिए जाने का निर्णय लिया गया है। ‘बिहार लघु उद्यमी योजना’ गरीब परिवारों को स्व-रोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ही लागू की गई है। योजना के तहत आर्थिक रूप से संकट झेल रहे परिवारों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना उद्देश्य
सीएम ने आगे बताया कि सभी जिलाधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। सीएम ने कहा कि यदि इस योजना के अलावा भी कोई अपना रोजगार करना चाहता है तो उसकी भी मदद की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने हर जाति, धर्म के लोगों के बीच इस योजना को प्रचारित-प्रसारित करने की अपील की। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अगले 5 साल के लिए इसका पहला टर्म शुरू कर रहे हैं। हम लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौन्ड्रिक मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
आपको बता दें कि बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत ‘हर घर उद्यमी, हर घर रोजगार, ऊंची उड़ान के लिए बिहार है तैयार’ थीम के साथ की गई है। बिहार की बेरोजगारी में कमी लाने और गरीब परिवारों को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन देने के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना लागू की गई है।
पोर्टल का लोकार्पण
आंकड़ों के अनुसार, जाति आधारित गणना के दौरान 94 लाख से अधिक गरीब परिवार पाए गए। अब इस योजना के तहत 2-2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। सोमवार को इस योजना के लिए पोर्टल का लोकार्पण किया गया। इसके जरिए आवेदक आवेदन कर सकेंगे। इस पोर्टल को खोल दिया गया है। जिसमें 20 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदक की उम्र संबंधी योग्यता पूरी करने के लिए 18 से 50 वर्ष का होना आवश्यक है।
6 हजार रुपये से कम होनी चाहिए आय
इसके साथ ही आवेदक की परिवारिक आय प्रतिमाह 6 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत तीन किस्तों में राशि दी जाएगी। इसके तहत पहली किस्त में 25, दूसरी में 50 और तीसरी में 25 प्रतिशत की राशि दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत 61 परियोजनाओं को चिह्नित किया गया है। जिसमें छोटे-छोटे उद्यम को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री सह उद्योग मंत्री सम्राट चौधरी और अधिकारी जुड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामलों में कैसे फंसता गया लालू परिवार? चारा घोटाले से लेकर नौकरी के बदले जमीन मामला
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines