Bihar CM Nitish Kumar BPSC TRE-3: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित शिक्षक भर्ती समारोह में BPSC TRE-3 के तहत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इस समारोह में 8 जिलों के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें पटना, नालंदा, वैशाली, सारण, भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर और अरवल के अभ्यर्थी शामिल थे। गांधी मैदान में 10,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं, बाकी शिक्षकों को उनके जिलों के समारोह में नियुक्ति पत्र दिया गया। तीनों फेज को मिलाकर बिहार में 2 लाख 68 हजार 548 नए शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने की बात कही और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
‘मां ही पैदा करती है…’
शिक्षक भर्ती समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चा तो मां ही पैदा करती है… पुरुष थोड़े ही पैदा करता है। इसीलिए महिलाओं का आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। आज कई जगहों पर महिलाएं पुरुष से आगे हैं। अब तक बिहार लोक सेवा आयोग से 3 लाख 11 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनमें से 2,53,000 से अधिक नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं।
इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के मंत्री को निर्देश दिया कि सभी शिक्षकों को किसी हालत में नियुक्ति पत्र मिल जाना चाहिए। BPSC की तरफ से 42 हजार हेडमास्टर भी पास हुए हैं, इनको अगले महीने नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अब 86 हजार 39 शिक्षक बचे हैं, जिनके पास अभी 3 मौके हैं।
यह भी पढ़ें: Nalanda News: बिहार में खुदाई में निकली प्राचीन दीवार; क्या खुलेंगे इतिहास के नए रहस्य?
लालू राज पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव की सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले यहां पर कोई भी शाम में बाहर नहीं निकलता था।
BPSC TRE-4 में क्या होगा?
बता दें कि BPSC TRE-4 में 26,000 से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों की संख्या होने वाली है। विभाग की तैयारी है कि विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा उपलब्ध हो। इसके लिए शिक्षकों की कमी चौथे चरण में पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले शिक्षा विभाग में पहले चरण में कंप्यूटर शिक्षकों की वैकेंसी आई, लेकिन दूसरे और तीसरे चरण की बहाली में कंप्यूटर शिक्षकों की वैकेंसी नहीं आई थी।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
5 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines