Bihar elections: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल के ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कहां राम राज्य की कामना करने वाली महात्मा गांधी की कांग्रेस, कहां आज की राहुल गांधी की कांग्रेस. कहां नेता प्रतिपक्ष पद को गौरवांवित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और कहां आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. राहुल जब भी बोलते हैं तो देश और देशवासियों का अपमान ही करते हैं. वो विदेश जाते हैं तो वहां अपमान करते हैं. अब तो राहुल गांधी लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं. लोकतंत्र में सबसे ज्यादा मान-सम्मान न्यायालयों का होता है. राहुल को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है. इस देश का सम्मान बढ़ाने के लिए जवान 24 घंटे जान की बाजी लगाकर सीमा पर तैनात रहते हैं. दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जब हमारी सेना दुश्मनों को घर में घुसकर मारती है, तो राहुल गांधी उसका प्रमाण मांगते हैं. बिहार की जनता इसका जवाब देगी’.
इंडिया गठबंधन को लिया आड़े हाथों
भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसभा में कांग्रेस सहित पूरे इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार का अपमान करते हैं. वे कहते हैं कि बिहार छोटा-मोटा राज्य है. आप उन्हें बताना कि बिहार क्या है. इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री कहते है कि कहीं भी कोई गड़बड़ होती है तो उसमें बिहार का हाथ होता है. इनकी साथी ममता बनर्जी बिहार वालों को भला-बुरा कहती है. बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल बना है. यह सौभाग्य है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है. मेरा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है. बदलते दौर में भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली और पटना दोनों मजबूत चाहिए. दोनों मिलकर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे.
एनडीए गठबंधन से चहुंमुखी विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. इसी के कारण देश में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सुरक्षित है. एक तरफ चुनावों में भाजपा की अजेय यात्रा जारी हैं, वहीं दूसरी ओर भारत की विजय यात्रा भी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बलबूते ही बिहार का चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की तस्वीर बदली है. आज बिहार से पलायन में कमी आई है. युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं. देशभर में किसी को बिहार के युवाओं की क्षमता-योग्यता पर कोई शक नहीं है.
सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का बिहार और गया से विशेष नाता है. मेरी कुल देवी बराह माता भी यहां हैं. लगभग 2200 साल पहले सम्राट अशोक उज्जैन से युवराज बनकर बिहार लौटे और यहां राजा बने. गया की जनता का प्रेम एक बार फिर एनडीए गठबंधन को मिलेगा. सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व है. कोई भी जीवन में एक बार गया जी अवश्य आने की इच्छा रखता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक विकास की धारा बह रही है. उज्जैन में भव्य महाकाल लोक बना है. यहां एक साल में 7 करोड़ लोग पहुंचते हैं. गया में भी भव्य लोक का निर्माण होना चाहिए. अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य मंदिर बना चुका है। मथुरा में कृष्ण कन्हैया का भी भव्य मंदिर बनेगा.
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
18 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines