ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है। वहीं, विपक्षी दल भी लगातार सवाल उठा रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विजय शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है।
क्या कहा चिराग पासवान ने?
बिहार के हाजीपुर में चिराग पासवान ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विजय शाह की टिप्पणी की निंदा करते हुए सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि अगर विजय शाह उनकी पार्टी में होते तो उन्हें ‘जीवन भर के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाता।’ चिराग ने आगे कहा कि सेना की वजह से ही देश सुरक्षित है और जवानों पर कोई भी टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिराग पासवान ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘हमें अपने सैन्यकर्मियों पर गर्व है, जो कोई भी उनकी तुलना आतंकवादियों से करता है, वह निंदा का पात्र है। अगर ऐसा कोई व्यक्ति मेरी पार्टी में होता, तो उसे जीवन भर के लिए निष्कासित कर दिया जाता।’ उन्होंने कहा, ‘सेना हमारे देश की शान है। हमारे जवानों की वजह से ही हम सुरक्षित हैं। उन पर कोई भी टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने के लिए विजय शाह को एक बार फिर फटकार लगाई और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर संबंधी जांच के लिए 3 सदस्यों वाली एसआईटी के गठन का निर्देश दिया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने मंत्री से कहा कि उन्होंने वो वीडियो देखे हैं, जिनमें टिप्पणियां की गई हैं और माफी मांगी है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘आपकी टिप्पणियों के कारण पूरा देश शर्मसार है। हमने आपके वीडियो देखे हैं, आप बहुत घटिया भाषा का इस्तेमाल करने वाले थे, लेकिन किसी तरह से आपकी समझ कुछ काम कर गई या आपको शब्द नहीं मिले। आपको शर्म आनी चाहिए। पूरा देश हमारी सेना पर गर्व करता है और आपने ऐसा बयान दिया।’
बता दें कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि, भाजपा ने अभी तक शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है और पार्टी दावा कर रही है कि ऐसा जुबान फिसलने की वजह से हुआ।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines