स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और बिहार सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संबोधन “विकसित भारत” के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह दिन उन अमर शहीदों को नमन करने का है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए चिराग ने स्पष्ट किया कि नाम हटने के पीछे पलायन, मृत्यु या दो जगह नाम होना जैसी वजहें हो सकती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण से हट गए हैं, उन्हें पुनः जोड़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेगा।
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, मैं NDA से बाहर आने की बात सोच भी नहीं सकता हूं। विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजुट है, तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है, इसलिए वो हर संभव प्रयास करता है कि किसी कारण NDA में दरार आ जाए।
NDA से अलग होने की चर्चा पर चिराग पासवान ने कहा था कि किस तरीके से शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके बयान को प्रस्तुत किया जाता है, आज इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिल गया। मैंने क्या कहा और उन शब्दों को कैसे प्रस्तुत किया गया, इसका स्पष्टीकरण कुछ चैनलों ने स्वयं दे दिया है, तो मुझे इससे ज़्यादा कहने की जरूरत नहीं है। मैं कई बार सोचता हूं कि इतना उत्साह मुझे NDA से अलग करने को लेकर क्यों बना रहता है, ये मेरी समझ के बाहर है। मैं मानता हूं कि हमारे गठबंधन की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। विपक्ष चाहता है कि चिराग पासवान NDA से अलग हो जाए ताकि उनकी राह आसान हो जाए, क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजुट है, तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है। इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी कारण से NDA में दरार आ जाए।
यह भी पढ़ें : बंगाल के 23 साल के लड़के की अनोखी देशभक्ति, टूथपिक पर बनाया देश का सबसे छोटा तिरंगा
उन्होंने कहा कि मेरी बात को जिस तरह से प्रस्तुत किया गया, यह दर्शाता है कि कई लोग हैं जिनकी मंशा है कि चिराग पासवान किसी भी तरह से NDA से अलग हो जाए। मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि आप वह इंटरव्यू पूरा देखें, मैंने उसमें पुनः दोहराया है कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी हैं, तब तक चिराग पासवान NDA से अलग होने की सोच भी नहीं सकता।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
32 mins agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
4 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
17 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines