बिहार के सीवान जिले में आज सुबह ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जीबी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीवान-पटना रोड पर अफराद से आगे सिसईं गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीवान के चार लोग पटना एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को छोड़कर और दूसरे को रिसीव कर वापस सीवान लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
कार-ट्रक की हुई भीषण टक्कर
बता दें कि जब वह लोग पटना एयरपोर्ट से वापस आ रहे थे तो इसी दौरान अफराद के समीप उनकी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीन लोगों की मौके पर ही मौत
स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों की हुई पहचान
बता दें कि मृतकों की पहचान हो चुकी है, जिनमें सीवान शहर के विशुन पक्का मोड़ निवासी नूरैन अहमद के बेटे अहसान उल उर्फ बेचू (48 वर्ष) स्व. सिराजुद्दीन के बेटे आजाद आलम (35 वर्ष) और जीबी नगर थाना क्षेत्र के हयातपुर निवासी नजमुल अंसारी के बेटे अबरार अली शामिल हैं, जबकि एक मृतक अफराद गांव का बताया जा रहा है।
पटना एयरपोर्ट से लौट रहे थे वापस
बताया जा रहा है कि विशुनपक्का मोड़ निवासी दोनों युवक सीवान से एक युवक को लेकर विदेश जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने शुक्रवार शाम पटना एयरपोर्ट गए थे। इसके बाद वहां से वापस आने के लिए रवाना हुए तो उन्हें हयातपुर निवासी अबरार अली मिल गया। उन्होंने अबरार को भी अपनी गाड़ी में सीवान आने के लिए बैठा लिया। बता दें कि पटना से वे रात में ही सीवान के लिए निकल लिए थे। सीवान पहुंचने से पहले ही उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। सुबह होने पर स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines