(बबलू उपाध्याय, बक्सर)
Bihar News : नीतीश सरकार ने सूबे में शराबबंदी करने का फैसला किया था। बिहार में उत्पाद विभाग को कानून व्यवस्था के तहत शराबबंदी लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बीच बक्सर पुलिस के खुलासे से सूबे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले में उत्पाद विभाग के अधीक्षक को ही शराब तस्करी में संलिप्त पाया और फिर गिरफ्तारी वांरट जारी कर दिया।
जानें क्या है पूरा मामला?
बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने इसका खुलासा किया। इसके बाद उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक लंबी छट्टी लेकर जिला मुख्यालय से फरार हो गए। आपको बता दें कि बक्सर औद्योगिक थाने की पुलिस टीम ने 29 जून को गुप्त सूचना पर बिहार सीमा वीर कुंवर सिंह सेतु उत्पाद विभाग चेकपोस्ट क्रॉस कर थाना सीमा इलाके से तीन लग्जरी वाहनों को पकड़ा था, जिसमें शराब की खेप लदी थी।
यह भी पढ़ें : बिहार में 4 मर्डर 1 सुसाइड का असली सच खौफनाक, ‘एक पुलिसवाली, करतूतें काली’
चेकपोस्ट पर नहीं होती थी गाड़ियों की चेकिंग
शराब से भरी गाड़ियों के ड्राइवरों ने बताया कि चेकपोस्ट पर बिना चेक हुए ही वाहनों को जाने दिया गया था। लग्जरी वाहनों से पकड़े गए लोगों की शिनाख्त पर उत्पाद विभाग के दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने जहरीली शराब कांड के मुख्य सरगना मुन्ना सिंह को भी गिरफ्तार पकड़ा।
यह भी पढ़ें : पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग
बक्सर के एसपी ने किया खुलासा
बक्सर के एसपी ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा कि बक्सर औद्योगिक थाने क्षेत्र में पकड़े गए शराब तस्करों के साथ उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक की सीधे तौर पर संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले। इस आधार पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया है और गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस दिलीप पाठक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines