भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया गया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। इसके साथ ही बीजेपी की तरफ से एक वीडियो भी साझा किया गया, जो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके का बताया जा रहा है। बीजेपी के इस आरोप पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।
बीजेपी ने लगाया आरोप
बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि लालू प्रसाद यादव दशकों से खुद को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हैं, लेकिन उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का घोर अपमान किया है। उनके जन्मदिन पर बाबा साहेब की तस्वीर उनके चरणों में रखी गई और लालू यादव ने न तो उसे उठाया, न सम्मान दिया और न ही छूना तक जरूरी समझा। इन्हें दलित समाज का वोट तो चाहिए, लेकिन उनके आराध्य पुरुष का अपमान करने से नहीं चूकते। जिस बाबा साहेब ने वंचितों को संविधान के जरिए न्याय दिलाया, आज उन्हीं को चरणों में गिरा देना… यह सिर्फ अपमान नहीं, एक मानसिकता का पर्दाफाश है।
वीडियो में दिखे लालू प्रसाद यादव
इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें लालू प्रसाद यादव एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसी बीच एक शख्स उनके पास पहुंचता है, जिसके हाथ में बाबा साहेब की फोटो है। वह बाबा साहेब की फोटो लेकर लालू प्रसाद यादव के साथ एक फोटो खिंचवाता है और फिर हाथ जोड़कर वहां से निकल जाता है।
क्या बोले तेजस्वी यादव?
इस पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू जी अब 78 साल के हो चुके हैं और वे दिन में 10 घंटे तक लोगों से मिलते हैं। भाजपा को उनसे सीखना चाहिए कि इस उम्र में भी लालू जी लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है, उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, फिर भी इन लोगों को शर्म नहीं आती। भाजपा को बेवजह आरोप नहीं लगाने चाहिए।
बता दें कि 11 जून को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन था और वे अब 78 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर कई कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उ
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
8 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
9 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
21 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
23 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines