बिहार में कुछ दिनों की गर्मी के बाद फिर से बेमौसम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हुई। बीते दिन भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। इस दौरान राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसके अनुसार आज भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा IMD ने राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा IMD ने बताया कि 20 मई 2025 को राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।
इन जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट
इसके साथ ही IMD ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय जिलों में बिजली चमकने और आंधी (40-50 किमी/घंटा) का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्वी चंपारण जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, IMD ने राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पूर्वी भागों और कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और आंधी (50-60 किमी/घंटा) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें:Patna News: मैरिज हॉल के मालिक को पटना में गोलियों से भूना, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
कैसा होगा जिलों का तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, और कटिहार जिलों में तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
9 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
13 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines