बिहार में इन दिनों लोग धूप के दर्शन करने के लिए तरस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। इसके अलावा कई जगहों पर तो बारिश के साथ बिजली और ओले भी गिर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में 2 मई को मौसम कैसा रहेगा। विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश होगी, इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा भी चलेगी। IMD ने तो कई इलाकों के लिए बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को राज्य के ज्यादातर जिलों में बेमौसम बारिश होने का आसार है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में मध्यम और तेज बारिश होने की पूरी उम्मीद है। IMD की तरफ से इनमें से कई इलाकों के लिए बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।
यह भी पढ़ें: पटना से गया सिर्फ 90 मिनट में, बिहार में इस माह से शुरू होगा नया कॉरिडोर
इसके अलावा IMD ने राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य के ज्यादातर जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज इन जिलों में हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती है।
कैसा रहेगा आज तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को राज्य के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद जिले में तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
8 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
9 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
12 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines