बिहार में इन दिनों भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में तबाही जैसे हालात हो गए हैं। बारिश ने पहले तो लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, लेकिन अब यही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून जून महीने से शुरू होगा और सितंबर तक चलेगा। इसी मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर आज का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसके तहत आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD ने कुछ जिलों के लिए बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 दिन बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, IMD के अनुसार, आज राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
इसके साथ ही IMD ने अररिया, किशनगंज, बक्सर, पूर्णिया, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन जगहों पर हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।
यह भी पढ़ें: पहले महिला JE से छेड़छाड़… फिर महिला दरोगा की टीम पर हमला, जहानाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद
कैसा होगा शहरों का तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले में तापमान 38-40 डिग्री के पास रहने की उम्मीद है। सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई जिलों में तापमान 36-38 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
9 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
13 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines