हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

50 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गिरेंगे ओले, बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राज्य में इन दिनों चिलचिलाती धूप निकल रही है, जिसकी वजह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

बिहार के लोग एक बार फिर से बिगड़े मौसम को झेलने के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि आने वाले 3 से 4 दिनों में राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने कल से लेकर अगले 4 दिनों तक मौसम का का अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया कि कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बिहार के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिसको देखते हुए IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए किन जिलों में मौसम करवट लेने वाला है?

आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ ही बना रहेगा। कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम रफ्तार से पछुआ हवाएं भी चलने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से अधिकतर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। 6 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज शाम के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘किसी को आपत्ति है तो वह कोर्ट जा सकता है’, चिराग पासवान ने क्यों कही ये बात? RJD पर भी साधा निशाना

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। 7-11 अप्रैल 2025 के दौरान बिहार के मौसम में बदलाव होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है, उनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा एवं मधुबनी जिलों का नाम शामिल है।

मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए किसानों के लिए सलाह भी जारी की है। वज्रपात से जान-मान और पशु-हानि होने की संभावना है। वहीं, आंधी, वज्रपात या ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान होगा। ऐसे में किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक ही छत के नीचे पढ़ाई, बाजार और आराम, पटना में बन रहा बिहार के युवाओं का नया सेंटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola