Bihar Viral Video: बिहार में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सनसनी फैला दी है। वीडियो को देख आपकी भी रूह कांप सकती है। वीडियो में कुछ लोगों ने एक शख्स को पकड़ कर रखा है इसके साथ ही उसकी कमर में रस्सी भी बांधी गई है ताकि वह भाग नहीं सके।
वीडियो को देखकर सहज ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह व्यक्ति जिसको बंधक बनाया गया है वह बाइक चोर है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स क्षेत्र में कहीं बाइक की चोरी की थी। इसके बाद वो उन लोगों के हत्थे चढ़ गया। आवाज से लग रहा है कि वीडियो बिहार का है। वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट भी किया है। इसके बाद राजद ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
वीडियो पर राजद ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार और सरकार पर निशाना साधा है। राजद ने लिखा है यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज और महाजंगलराज। यह तालिबान से भी बदतर है। बिहार में रोज सैकड़ों मर्डर हो रहे हैं और सीएम को होश-ओ-हवास नहीं है।
प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीली टीशर्ट और जींस पहने शख्स को कुछ लोग पकड़ लेते हैं। इसके बाद एक शख्स पाॅलीथीन में लाल मिर्च का पाउडर लेकर आता है। इसके बाद आरोपी चोर के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाली जाती है। फिर बेरहमी से स्टिक के जरिए उसे अंदर डाला जाता है। इस दौरान आरोपी जोर-जोर से चिल्लाता रहता है।
ये भी पढ़ेंः Video: रत्नागिरी में नर्सिंग की छात्रा से दरिंदगी, ऑटोवाले ने दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंका
थाना वाला छोड़ देगा
हालांकि वीडियो कहा का है। इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। किसी किराना स्टोर के बाहर इस वीडियो को शूट किया गया है। वीडियो में एक शख्स जब बाइक चोर को थाने में भेजने की बात कहता है तो दूसरा शख्स कहता है कि थाना वाला काहे बुलाएगा, थाना वाला छोड़ देगा।
ये भी पढ़ेंः चंपई से बीजेपी को होंगे ये 5 फायदे, हेमंत के खिलाफ बनेंगे हथियार! कोल्हान में बदलेंगे समीकरण
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
8 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
20 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines