Viral Video: बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने एटीएम (ATM) का शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने किसी बड़ी वारदात की आशंका को देखते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शख्स ने ऐसे जवाब दिए कि लोग भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral video) हो रहा है।
केनरा बैंक के बाहर है एटीएम
मामला बिहार के औरंगाबाद शहर स्थित केनरा बैंक के एटीएम का है। यहां मंगलवार दोपहर को बैंक के बाहर एटीएम केबिन पर एक शख्स पहुंचा। पहले उसने एटीएम केबिन के कांच के दरवाजे को अंदर की तरफ धकेला। इसके बाद दरवाजे को बाहर की ओर खींचा। फिर शख्स के मन में जाने क्या आया कि उसने दरवाजे को झटके से बाहर की ओर खींचा और उसे तोड़ दिया।
मैनेजर ने सीसीटीवी में लाइव देखा तो रह गए सन्न
एटीएम में हो रही इस हरकत को बैंक में बैठे प्रबंधक ने लाइव देखा तो सन्न रह गए। वहीं दरवाजा टूटते ही चारों ओर कांच ही कांच बिखर गए। इससे शख्स के पैरों में चोटें भी आई हैं। घटना के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में लेकर प्राथमिक उपचार कराया। बैंक कर्मचारियों ने मामले की जानकारी औरंगाबाद टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शख्स को हिरासत में लिया।
लोगों के सवालों का दिया ऐसा जवाब
इस दौरान लोगों और पुलिस ने जब उससे ये सब करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि मैं गूंगा और बहरा हो गया हूं। इस पर लोग उसकी वीडियो बनाने लगे। तब उसने कहा कि रिकॉर्डिंग कीजिए, आई एम हैप्पी। लोगों ने अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। बैंक के मैनेजर दिलीप कुमार ने पुलिस को मामले की जानकार दी है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines