हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Nathnagar Vidhan Sabha Seat: 2020 में टूटा जनता दल यूनाइटेड की जीत का सिलसिला, नाथनगर में कौन सी पार्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड?

Nathnagar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की नाथनगर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Nathnagar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक नाथनगर सीट भी है, जो बिहार के भागलपुर जिले में स्थित एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक नाथनगर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

अली अशरफ सिद्दीकी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
78,832 वोट मिले
वोट लीड- 7,756
वोट शेयर- 40.41 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bakhri (SC) Vidhan Sabha Seat: बखरी सीट पर घूमा समय का चक्र, जहां से शुरू हुआ चुनाव वहीं पर रुका, जानिए जीत की कहानी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

लक्ष्मी कांत मंडल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
71,076 वोट मिले
वोट शेयर- 36.44 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अमर नाथ प्रसाद @अमर सिंह कुशवाह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
14,715 वोट मिले
वोट शेयर- 7.54 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Begusarai Vidhan Sabha Seat: बेगूसराय में BJP ने बनाई मजबूत पकड़, 6 बार जीत के बाद कम किया CPI का वर्चस्व

विज्ञापन

नाथनगर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

नाथनगर सीट पर 2000 के बाद के चुनावों में लगातार 6 बार जनता दल (यूनाइटेड) ने जीत हासिल की, जिसमें से एक बार समता पार्टी को जीत मिली थी। इसके बाद 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मतभेद के चलते लोजपा ने NDA से हो गई। इसका असर नाथनगर सीट पर भी देखने को मिला। 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार ने यहां बाजी मारी।

नाथनगर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

नाथनगर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,26,124 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 10.9 फीसदी हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 22.3 फीसदी तक हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,40,735 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sahebpur Kamal Vidhan Sabha Seat: जब LJP ने NDA से तोड़ा नाता… बदल गए थे साहेबपुर कमाल में चुनाव के नतीजे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola