हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Kesaria Vidhan Sabha Seat, केसरिया सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला, क्या फिर से चमकेगी NDA की किस्मत ?

Kesaria Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में केसरिया सीट जनता दल (यूनाइटेड) ने जीती थी। JDU की शालिनी मिश्रा ने राष्ट्रीय जनता दल के संतोष कुशवाहा को 9227 मतों के अंतर से हराया।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Kesaria Vidhan Sabha Seat: केसरिया विधानसभा सीट बिहार की राजनीति के उन इलाकों में से है, जहां पर जन-समुदायों की विविधता, उम्मीदवारों की छवि और दलों की रणनीति के जरिए रिजल्ट तक किया जाता है। पिछले चुनाव के नतीजों को देखें तो RJD, CPI, BJP और JD(U) जैसी पार्टियों की भागीदारी रही है। वहीं, 2020 में JD(U) की शालिनी मिश्रा ने अस सीट पर जीत हासिल की थी। यह सीट 2025 के विधानसभा चुनाव आते ही फिर से चर्चा में आ गई है।

2020 के विधानसभा चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में विजेता उम्मीदवार शालिनी मिश्रा JD(U) थीं। उन्होंने RJD के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा को शिकस्त दी थी। शालिनी मिश्रा को कुल 40,219 वोट मिले थे। वहीं, संतोष कुशवाहा को 30,992 वोट मिले। दोनों में लगभग 9,227 वोटों का अंतर था।

ये भी पढ़ें: ‘सिंघासन पर कौन बैठेगा, यह भूराबाल तय करेगा’, बिहार चुनाव को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन के विवादित बोल

विज्ञापन

इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो ये भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राधा मोहन सिंह के हक में थे। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के डॉ. राजेश कुमार को 88287 वोटों के अंतर से हराया था।

BJP, JD(U) और RJD के बीच मुकाबला

1977 के चुनाव होने के बाद JD इस सीट से 4 बार जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, 3 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को भी कामयाबी मिली है। इसके अलावा, पिछले 4 चुनावों के रिजल्ट देखें तो इस सीट पर BJP, JD(U) और RJD के बीच मुकाबला कड़ा रहा है।

विज्ञापन

2015 के चुनाव में RJD से उम्मीदवार राजेश कुमार ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर BJP से उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता थे। 2010 में BJP उम्मीदवार सचिंद्रा प्रसाद सिंह ने CPI के उम्मीदवार को हराया था। नवंबर 2005 में RJD के उम्मीदवार को जीत मिली थी। उनका मुकाबला (JD(U) की उम्मीदवार रजिया खातून से था। फरवरी 2005 के चुनाव में RJD के उम्मीदवार को हराकर JD(U) के उबैदुल्लाह ने जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: प्रेशर पॉलिटिक्स या महागठबंधन में सब सही नहीं, तेजस्वी के नए ऐलान के क्या हैं मायने?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola