हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Kalyanpur Vidhan Sabha Seat, कल्याणपुर: JDU उम्मीदवार को 1193 वोटों से मिली थी जीत, इस बार किसकी झोली में जाएगी कल्याणपुर सीट?

Kalyanpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: 2020 के विधानसभा चुनावों में कल्याणपुर सीट राष्‍ट्रीय जनता दल (JDU) को मिली थी। BJP उम्मीदवार को कुछ ही वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Kalyanpur Vidhan Sabha Seat: कल्याणपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। यहां पर चुनावी मुकाबले अक्सर छोटे-छोटे वोटों के अंतर से तय किए गए हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, RJD, और JD(U) समेत कई पार्टियों ने अपनी छाप छोड़ी है। 2020 के चुनावी नतीजे कुछ ही वोटों के अंतर से तय किए गए थे। इस बार 2025 के चुनाव में फिर से इस सीट पर मुकाबला कड़ा होने वाला है।

2020 में चुनाव के नतीजे क्या थे?

2020 के विधानसभा चुनाव में (RJD) के उम्मीदवार मनोज कुमार यादव को जीत मिली थी। उनके सामने दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सचिंद्रा प्रसाद सिंह थे। मनोज कुमार यादव को जनता से 72,819 वोट मिले थे। जबकि, सचिंद्रा प्रसाद सिंह को 71,626 वोट प्राप्त हुए। केवल 1,193 वोटों के साथ RJD उम्मीदवार को जीत मिली थी। तीसरे नंबर पर इस सीट से BSP के उम्मीदवार रहे थे।

ये भी पढ़ें: नीतीश फिर बनेंगे बिहार के सर्वे सर्वा? नए JVC पोल में सामने आया डाटा

विज्ञापन

इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP के उम्मीदवार राधा मोहन सिंह को जीत मिली। विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर राजेश कुमार भारी वोटों के अंतर से हारे थे।

कई पार्टियों ने दर्ज की जीत?

2015 में सचिंद्र प्रसाद सिंह (BJP) को जीत मिली। वहीं, 2010 में रजिया खातून JD(U) ने कल्याणपुर सीट से जीत हासिल की थी। इसके अलावा, RJD, SAP, JD और कांग्रेस जैसी पार्टियों के उम्मीदवारों ने भी इस सीट से जीत हासिल की है। कल्याणपुर सीट के पंजीकृत मतदाता की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 2,56,790 रजिस्टर्ड वोटर थे। बता दें कि यह पूरी तरह ग्रामीण इलाका है, जिसमें कोई भी शहरी वोटर शामिल नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Election: रैली, रोड शो तक सीमित नहीं रहा बिहार चुनाव, सोशल मीडिया पर हो रही असली टक्कर! कौन है आगे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola