Bihar Crime News (अभिषेक कुमार): बिहार पुलिस की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली है। वैशाली में सुबह सुबह स्टूडेंट की गोली मार का हत्या कर दी। घटना चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चकमगोला की है जहां अपराधियों ने एक छात्र को जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार वालों ने बताया कि घटना से पहले पुलिस वालों से आरोपी की शिकायत की थी लेकिन पुलिस वाले कार्रवाई करने के बजाय आरोपी को बचाने में जुटे रहे। मृतक की पहचान चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चकमगोला निवासी CRPF जवान विजय शंकर सिंह के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई। 24 वर्षीय मृतक छात्र BA की पढ़ाई कर रहा था।
परिवार वालों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस वाले कार्रवाई करने में सक्षम नहीं बताया। हत्या करने का आरोप चचेरे दादा पर ही लगा है। घर के रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
राइफल लेकर घर तक पहुंच गया था आरोपी
एक दिन पहले चचेरे दादा ने मृतक छात्र के घर पर राइफल लेकर पहुंच गया था जिसका वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में गाली देने पर हत्या कर देने कि बात कही जा रही है। परिवार का कहना है कि इस वीडियो को कल भी पुलिस को दिखाया था लेकिन पुलिस ने कोई करवाई तक करना मुनासिब नहीं समझा और आज स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनके पास से एक राइफल भी बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः Bihar: गजब! आतंकियों को देखने के लिए पैसेंजर्स ने अपनी ट्रेन ही मिस कर दी
वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने क्या कहा?
मामले की जानकारी देते हुए वैशाली के एसपी रवि रंजन कुमार ने कहा,” सुबह करीब 06:30 बजे देसरी थाना क्षेत्र चांदपुरा ओ०पी० अंतर्गत व्रिकांत सिंह उर्फ बिट्टू, पिता विजय शंकर सिंह सा० – चकमगोला, थाना-चांदपुरा ओ०पी०, जिला- वैशाली, को आपसी विवाद में दादा (दिनेश प्रसाद सिंह) के द्वारा गोली मार देने की घटना घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में सम्मिलित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया जिनके पास से सिंगल बोर राइफल बरामद किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।”
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines