Bihar Tender Scams: बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले मामले में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बिजनेस मैन रिशु श्री से जुड़े लोगों के 9 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पटना, पानीपत और मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गई, जिसमें बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के एक अंडर सेक्रेटरी और दो ट्रैवल एजेंसी शामिल हैं। अंडर सेक्रेटरी के जरिए रिशु जहां जूनियर ऑफिसर्स का तबादला करवाता था, वहीं ट्रैवल एजेंसियों के जरिए अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों का पैकेज टूर बुक किया जाता था। जबकि रिशु श्री के सीए के यहां भी छापेमारी की गई।
पटना के 6 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की
विभाग में जूनियर ऑफिसर्स पर अपनी धौंस दिखाने के लिए रिशु के मददगार के रूप में सामान्य प्रशासन विभाग के अंडर सेक्रेटरी विनोद कुमार सिंह की मदद ली जाती थी। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अंडर सेक्रेटरी विनोद कुमार सिंह के गोला रोड स्थित आवास समेत पटना के 6 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।
मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर ED ने छापेमारी
इसके अलावा रिशु श्री के सीए अविनाश कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की। रिशु श्री से जुड़े पटना, पानीपत और सूरत के ट्रैवल एजेंट के ठिकानों पर ईडी की रेड हुई। जिन ट्रैवल एजेंट के ठिकानों पर ईडी ने दबिश डाली है, वे रिशु श्री के कहने पर अधिकारियों और उनके परिजनों को देश-विदेश में टूर करवाने का काम करते थे। इन ट्रैवल एजेंट्स के ठिकानों से काफी मात्रा में अधिकारियों से जुड़े ट्रैवल के दस्तावेज मिले हैं, जिनमें कई रसूखदार अधिकारियों के नाम और डिटेल्स मिले हैं। इनको रिशु श्री के कहने पर देश और विदेश में टूर करवाने का काम किया गया था।
रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिन्हा का नाम टेंडर घोटाले में आया था। जेल में बंद सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के भ्रष्टाचार मामले की जांच के क्रम में रिशु श्री के बारे में ईडी ने कई जानकारियां जुटाई थीं, जिसके बाद बिहार सरकार के गृह विभाग में एफआईआर दर्ज करने का पत्र लिखा गया था। जिसके बाद आईएएस संजीव हंस, गुलाब यादव और रिशु श्री के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट में एफआईआर दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें- Bihar: ‘हद हो गई अब तो…’ राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
17 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines