सौरव कुमार, पटना: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान एक युवक ने जान देने की कोशिश की। जैसे ही सीएम समाहरणालय के परिचर्चा भवन के पास पहुंचे, युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया।
भाई की हो गई थी मौत
युवक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल आफताब के भाई जहांगीर आलम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहांगीर की हत्या अपराधियों द्वारा करने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे एक्सीडेंट बताते हुए मामले को रफादफा कर दिया। जहांगीर आलम का भाई पुलिस की जांच से असंतुष्ट था। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी।
अफरा-तफरी का माहौल
जिसके बाद आफताब ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे जानकारी थी कि सीएम नीतीश आज सीतामढ़ी पहुंच रहे हैं। अपनी बात को सीएम तक पहुंचाने के लिए उसने मुख्यमंत्री के सामने जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
12 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines