Bihar Robbery In Finance Company: बिहार के वैशाली से हथियार के बल पर लूटपाट का एक मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से हथियार के बल लाखों रुपए लूट ले गए। लूटपाट की सारी वारदात कंपनी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, घटनास्थल का मुयाना कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पानी पीकर दिया वारदात को अंजाम
ये घटना वैशाली के दुपुर थाना क्षेत्र के शांति मार्केट की है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि आज सुबह उन्होंने ऑफिस जल्दी खोला। तभी ऑफिस के लिए पानी सप्लाई करने वाला आया। पानी वाले के साथ ही तीनों बदमाश भी कंपनी के अंदर आ गए। उन तीनों में से एक ने कंपनी के कर्मचारियों से पीने के लिए पानी मांगा। कंपनी के कर्मचारी ने युवक को पानी दिया। पानी पीने के बाद तीनों बदमाशों ने अपने हथियार निकलने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें: Watch Video: लालू यादव दोस्तों के साथ आइसक्रीम खाते दिखे, लग्जरी रथ में कर रहे थे सवारी
CCTV कैमरे में कैद वारदात
बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को हथियार के बल ऑफिस से बाहर निकाला और ऑफिस में रखे 5 लाख रुपए लूटरप मौके से फरार हो गए। पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। लूट की सारी वारदात कंपनी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस CCTV फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेंगी।
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
9 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
10 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
13 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
16 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
2 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines