सौरभ कुमार/नई दिल्ली, पटना
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बड़ा ही अटपटा माहौल बन गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सदन में सेक्स पर गजब का भाषण दिया, जिसके चलते अब वह विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। सीएम के भाषण का वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। लोग कह रहे हैं कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री को भरी सभा में ‘सेक्स एजुकेशन’ पर इस तरह से बोलते हुए पहली बार सुना जा रहा है। नीतीश कुमार ने तो हद कर दी।
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बता दें कि सोमवार को ही बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। पहले दिन जातिय जनगणना में गड़बड़ी के आरोप को लेकर भाजपा विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई थी, वहीं सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा को राष्ट्र स्तर पर घेरने की तैयारी कर ली। मंगलवार को दूसरे दिन की कार्यवाही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आ जाने के बाद सभी जातियों संख्या की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है। इसे देखते हुए आरक्षण बढ़ाना की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के आरक्षण की सीमा को 20 फ़ीसदी कर दिया जाए। पहले इस वर्ग को 16 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता था। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दिया जाए जो पहले एक प्रतिशत था। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, ईबीसी और ओबीसी को मिलाकर 43 प्रतिशत आरक्षण देने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही।
जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतना बह गए कि उनकी बातें हर किसी को आपत्तिजनक लगने लग गई। सीएम साहब ने जातीय जनगणना के मुद्दे को जनसंख्या नियंत्रण पर लाते हुए भरी सभा में सेक्स को लेकर ज्ञान दे शुरू कर दिया। उन्होंने सेक्स को इस कदर परभाषित किया कि अंदर बैठे लोग भी झेंप गए, खासकर महिलाएं शर्म महसूस करने लग गईं, लेकिन नीतीश अपने बयान को पूरा करने में ही लगे रहे।
नीतीश कुमार ने क्या कहा?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा सदन के अंदर बोलते हुए कहा, ‘जब लड़की पढ़ लेगी और फिर जब लड़की और लड़का में शादी होगी तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में उसके साथ……. है, उसी में और पैदा हो जाता है, लेकिन अगर लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम है कि वह ……. ठीक है लेकिन लड़की कह देगी कि अंतिम में …. बाहर कर दो, पुरुष… तो है, तो उसी में आप समझ लीजिए। सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अब जनसंख्या घट रही है, मेरा मतलब सभी लोग ठीक से समझिए…’।
अब केंद्रीय मंत्री चौबे ने बोला हमला
इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार विधानसभा में महिलाओं पर की गई टिप्पणी को बेहद अभद्र बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को तार-तार किया है। इनका बयान किसी गली के लफंगों जैसा है एवं महिला विरोधी है, विधानसभा में ऐसा वक्तव्य देना बहुत शर्मनाक है। ऐसा लगता है वह मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें इस्तीफा देकर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
9 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines