Bihar News: बिहार की राजनीति एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप के केंद्र में है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर हुए एक आयोजन का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस वीडियो में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को जमीन पर रखे जाने को लेकर चर्चा में हैं। इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका कड़ा विरोध जताया है और इसे लोकतंत्र के लिए “शर्मनाक” बताते हुए लालू यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
सम्राट चौधरी कहते हैं कि लालू यादव के जन्मदिन के दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान हुआ है। यह लोकतंत्र का काला अध्याय है। लालू यादव को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लालू यादव पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जैसे कि लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की कोशिश, दलित और अतिपिछड़ों का लगातार अपमान करने की बातें भी कही हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: कौन हैं मंगनी लाल मंडल? जो बनेंगे बिहार RJD के नए अध्यक्ष, क्या है इस फैसले के सियासी मायने?
क्या कहता है वायरल वीडियो?
लालू यादव के दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के जन्मदिन के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को, और लालू यादव के पैर के पास ले जाकर तस्वीर खींचाता है। हालांकि, वीडियो में दिख रहा है की लालू प्रसाद ने न तो तस्वीर को देखा और न ही उन्होंने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। जबकि दूसरे वीडियो में आरजेडी के प्रदेश कार्यालय का है, जहां कबाड़ के बीच बाबा साहब की तस्वीर रखी है और उस पर धूल जमा है।
अभिषेक झा ने भी साधा निशाना
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन वाले वायरल वीडियो को लेकर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी उनपर निशाना साधा है और इसे बाबा साहब का अपमान बताया है।
आरजेडी ने किया खंडन
आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने पूरे मामले को “बीजेपी द्वारा फैलाया गया षड्यंत्र” करार देते हुए कहा यह महज अफवाह है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, वह सिर्फ अफवाह फैलाने वाली पार्टी रह गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लॉन्च, अकेले पटना में 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 कुख्यात बदमाश
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines