Bihar political conflict: बिहार में अब 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां नहीं चलेगी। सरकार ने ऐसी सभी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है और जब्त करने की तैयारी कर ली है। सभी 38 जिलों में ऐसी गाड़ियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही वाहन मालिक से जुर्माना वसूल किया जाएगा। बिहार सरकार के आदेश पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के इस आदेश पर एक पोस्ट किया है जोकि अब सुर्खियों में है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर साधा निशाना
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज्यादा धुंआ फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती है। जनता के लिए हानिकारक है तो फिर एनडीए की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़ पलटा-पलटी वाली सरकार क्यों चलेगी? 𝟐𝟎 वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत 𝟐𝟎 साल में बिहार के हर गली,हर टोला,हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: अररिया में 10 साल बाद भी नहीं बन पाया ये पुल, क्या है वजह?
नीतीश-भाजपा सरकार ने 𝟐𝟎 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है। बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 𝟐𝟎 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश, 𝐍𝐃𝐀 सरकार को हटा कर एक नई सोच, नए विज़न, नए जोश और नई दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है।
बीजेपी अध्यक्ष के बयान ने बढ़ाई सरगर्मियां
तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी तकरार होना तय माना जा रहा है। बता दें कि एक दिन पहले ही बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, लेकिन नतीजों के बाद सीएम का फैसला एनडीए के नेता मिलकर करेंगे। उनके इस बयान के बाद आरजेडी ने भी सरकार पर निशाना साधा है। बिहार में बजट सत्र की शुरुआत पर शुरू हुआ सियासी घमासान सत्र के दौरान भी देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में टीचर की विदाई पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली बारात; जानें मामला
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines