Bihar Police Letter Post (नीरज त्रिपाठी): डाक पहुंचाने वाले सिपाहियों को बिहार पुलिस बड़ी राहत देने की तैयारी में है। बिहार पुलिस अब इन सिपाहियों से डाक पहुंचाने के बजाय प्रशासनिक कार्यों में लगाने की योजना बना रही है। हर वर्ष करीब ढाई लाख डाक पहुंचाने में 6 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। अब इन पैसों को बचत करने के लिए बिहार पुलिस ने डाक विभाग से एक एमओयू साइन करेगा। इसके बाद डाक पहुंचाने में लगे एक हजार पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी और पत्रों को डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।
एक हजार सिपाही डाक पहुंचाने में रहते हैं व्यस्त
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बिहारपुलिस मुख्यालय एडीजी जिंतेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि बिहार में कुल 104 कार्यालय है जहां से डाक जाता है और 1000 सिपाही डाक पहुंचाने में व्यस्त रहते हैं। एक सिपाही का औसत वेतन करीब 50 हजार रुपये होती है। ऐसे मे डाक सिपाहियों को वेतन देने में सालाना 5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इन सिपाहियों से कोई सामान्य प्रशासनिक कार्य भी नहीं लिए जाते। अब, इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने भारतीय डाक विभाग से एमओयू साइन किया है, जिससे बिहार पुलिस विभाग को 5 करोड़ रुपये की बचत होगी ।
मेल की मदद से भी भेजे जाएंगे जरूरी कागजात
इस एमओयू पर बिहार पुलिस मुख्यालय और भारतीय डाक विभाग 21 नवम्बर को समझौता पत्र बनाएगा। वहीं, जरूरी वारंट या कागजातों को संबंधित व्यक्ति या फिर अधिकारियों तक भेजने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय अब मेल की मदद लेगा। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार बताते हैं कि बिहार के सभी थाने मेल से जुड़ गए हैं। अब मेल के माध्यम से भी पत्रचार कर संबंधित व्यक्ति या फिर अधिकारियों को वारंट या फिर उनके मेल पर भेजी गई पात्रचार कि कॉपी की जानकारी देने का काम बिहार पुलिस मुख्यालय करेगा।
ये भी पढ़ेंः पटना में दिवाली की रात चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले 2 मजदूर
31 नवंबर को होगा समझौता पत्र पर साइन
बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने आगे कहा कि 31 नवंबर को भारतीय डाक और बिहार पुलिस मुख्यालय समझौता पत्र पर साइन करेगा। इसके बाद डाक के माध्यम से संबंधित व्यक्ति या अधिकारियों तक डाक भेजने का कार्य शुरू कर देगा और बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से भेजे गए डाक की ट्रैकिंग भी करेगा ।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
6 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
10 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
21 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines