पटना: बिहार में एक बार फिर से अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। अभ्यार्थी बिहार में नई शिक्षक नियमावली के तहत भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया।
अभ्यर्थियों के पटना में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर डीएसपी कोतवाली, कानून एवं व्यवस्था, नुरुल हक ने कहा कि “प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वे सड़कों पर उतर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा है। स्कूली छात्रों को रोक रहे हैं। संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उन्हें जेल जाना होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1675051478007054336
बता दें कि कुछ दिन पहले ही निशिश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने BPSC के तहत होने वाली बहाली में बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों को भी शामिल करने का फैसला किया था। जिसके बाद सीटीईटी के अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए पटना में एकत्रित हुए थे।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
1 day agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
3 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines