Bihar, Patna News (नीरज त्रिपाठी): त्योहारी सीजन का समय हो और पटना जंक्शन पर भीड़ न लगे, ये कैसे हो सकता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है। दिवाली और छठ महापर्व मनाने के लिए अलग-अलग राज्यों में रह रहे बिहार के लोग अपने घर जा रहे हैं, जिससे ट्रेनों और जंक्शन पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को पटना जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों को पता चला कि स्टेशन पर आतंकी घुस गए हैं और स्टेशन पर बम है। हालांकि बाद में मामला कुछ और ही निकला।
क्या था मामला ?
स्टेशन पर बम होने की सूचना मिलते ही RPF, GRPF का सहयोग लेते हुए बिहार एटीएस (STF) की टीम डॉग स्क्वायड के साथ बॉम स्क्वायड की टीम ने पटना जंक्शन के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू शुरू कर दी। अचानक से पटना जंक्शन पर पुलिस और एटीएस की टीम की गतिविधियों को देख कर पटना जंक्शन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि जंक्शन पर मौजूद लोगों को थोड़ी देर में ही ऐहसास हो गया कि आगामी पर्व दीपावली और छठ को देखते हुए किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बिहार एटीएस के द्वारा किया गया मौक ड्रिल का यह आयोजन है।
ये भी पढ़ेंः विदाई पर भाई बनकर गया था बहन के ससुराल में… दुल्हन संग मिला आपत्तिजनक हाल में
बिहार एटीएस ने पटना जंक्शन पर किया मॉक ड्रिल
दरअसल, पटना जंक्शन पर गुरुवार की शाम आरपीएफ , जीआरपी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिहार एटीएस की टीम ने जंक्शन के Ac वेटिंग हॉल, अतिथि विश्राम गृह, एक्सीलेटर के नीचे आतंकियों द्वारा बम रखे जाने की सूचना मामले को लेकर मॉक ड्रिल किया। इस दौरान मौके पर मौजूद एटीएस के जवानों ने पटना जंक्शन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
यात्रियों ने छोड़ दी ट्रेन
बिहार एटीएस के मॉक ड्रिल के दौरान बम को निष्क्रिय करने के साथ कई तरह के खतरों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया है। स्टेशन पर एटीएस द्वारा की जा रही मॉक ड्रिल को देखने के लिए यात्रियों ने अपनी ट्रेन तक छोड़ दी। बाद में फिर रात की ट्रेन से यात्री अपने घर की ओर रवाना हुए।
संबंधित खबरें
अनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
36 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines