Bihar News: बच्चों के संपूर्ण विकास और बेहतर परवरिश को केंद्र में रखकर लिखी गई डॉ. मुकेश किशोर की नई पुस्तक “मुझे ऐसे पालें” का मंगलवार को बिहार के पटना स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में भव्य विमोचन हुआ। विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और किताब का विमोचन भी किया।
पुस्तक माता-पिता के लिए एक मार्गदर्शक
डॉ. मुकेश किशोर, जो एक प्रख्यात मनोचिकित्सक हैं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह पुस्तक माता-पिता के लिए एक मार्गदर्शक है। इसमें बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और नैतिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हर अभिभावक को समझना चाहिए।
स्कूलों में खुलेगी लाइब्रेरी
कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद दीघा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने इस पुस्तक की सराहना की और घोषणा की कि वे इसे अपने क्षेत्र के स्कूलों की लाइब्रेरी में अपने फंड से उपलब्ध कराएंगे।
आंख खोलने वाली रचना
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री महेश्वर हजारी ने पुस्तक को समाज के लिए एक आंख खोलने वाली रचना बताया। उन्होंने कहा, “यह पुस्तक हर माता-पिता के लिए जरूरी है। बच्चों को प्यार, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ पालने की जो बातें इसमें कही गई हैं, वे आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।”
सामाजिक जागरूकता अभियान का प्रतीक
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक रविभूषण सहाय सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने इस पुस्तक को एक सामाजिक जागरूकता अभियान का प्रतीक बताया।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
8 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
15 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines