Bihar News: फर्जी खबर फैलाने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बीच मनीष कश्यप के चलते कुछ पुलिस कर्मियों की भी परेशानी बढ़ गई है। दरअसल, हाल ही में ज्यूडिशियल कस्टडी में रहते हुए मनीष कश्यप ने मीडिया कर्मियों से बात की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब, मनीष कश्यप की एक गलती एस्कार्ट टीम में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। काम में लापरवाही के लिए पुलिस प्रशासन ने एस्कॉर्ट टीम के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
मनीष कश्यप मामले में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
दरअसल, कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष कश्यप ने पत्रकारों से बात की थी। उसने उस दौरान कई आपतिजनक बयान दिया था। अब, ज्यूडिशियल कस्टडी में मनीष कश्यप को पत्रकारों से बात करने की इजाजत देने के पर पुलिस प्रशासन ने एस्कॉर्ट टीम के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। ये पुलिसकर्मी मनीष को बेऊर जेल से लाने और ले जाने वाली एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे।
वीडियो की जांच जारी
इस पूरे मामले पर पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा है कि एस्कॉर्ट टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। आगे उन्होंने बताया है कि मनीष कश्यप के आपत्तिजनक बयान वाला सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसके बाद इसका संज्ञान लिया गया।
यह भी पढ़ेंः नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के दूसरे बड़े अस्पताल IGIMS में मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज
आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने कहा कि कोर्ट में पेशी के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जो बातें ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान की, उस पर पटना एसएसपी को पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि जहां तक पुलिस की मौजूदगी की बात है तो ये कार्यक्षेत्र भी पटना पुलिस का है। आगे उन्होंने कहा कि एस्कॉर्ट टीम भी पटना पुलिस की ही थी। इसीलिए एसएसपी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और एस्कॉर्ट में शामिल पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
यूट्यूबर ने दिया था आपत्तिजनक बयान
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मनीष कश्यप ने बिना नाम लिए बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला था। मनीष कश्यप ने कहा था, ”मै कोई चारा चोर का बेटा नहीं, मै एक सेना का बेटा हूं और डरने वाला नहीं हूं।” इसके साथ ही मनीष कश्यप ने आरोप लगया था कि जेल में बंद अन्य कैदी गांजा और सिगरेट पीते हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines