सौरभ कुमार, पटना: बिहार के डिप्टी सीएम (Bihar Deputy CM) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) मंगलवार आधी रात अचानक राजधानी पटना की सड़कों पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों से मुलाकात की और बातचीत की। इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ कई अधिकारी और तेजस्वी यादव की पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दरअसल, राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम मंगलवार आधी रात पटना की सड़कों पर फुटपाथ किनारे सोने वालों को कंबल बांटते नजर आए। काले रंग का ट्रैक शूट पहने तेजस्वी सबसे पहले आर ब्लॉक चौराहे पर पहुंचे। यहां सड़क किनारे सो रहे बेघर लोगों से उनका हाल जाना और उन्हें कंबल दिया।
रिक्शा चालकों ने रैन बसेरा की दी जानकारी
स्थानीय रिक्शा चालकों ने आर ब्लॉक स्थित रैन बसेरा की जानकारी दी, जिसे 1995 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बनवाया था वो अब जीर्ण अवस्था में बंद पड़ा है। तेजस्वी ने नगर आयुक्त अनिमेश पराशर को उसे फिर से शुरू करने और उसे डबल स्टोरी बनाने का निर्देश दिया।
इसके बाद तेजस्वी आर ब्लॉक स्थित पटना नगर निगम के द्वारा बनाए गए निःशुल्क अस्थाई आश्रय स्थल का जायजा लिया और वहां सो रहे लोगों से निगम के द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में जाना। आश्रय स्थल में कई बेड खाली थे। इसे लेकर अधिकारियों ने बताया कि कई रिक्शा चालक चोरी के डर से अपना रिक्शा सड़क पर छोड़ कर यहां आना नहीं चाहते हैं, उन्हें निगम के कर्मचारियों के द्वारा समझा कर आश्रय स्थल में लाया जाता है।
तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को दिया ये निर्देश
तेजस्वी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आश्रय स्थल पर एक बॉक्स बनाइये जहां लोगों की जो समस्या हो वो वहां लिख के दे सकें। साथ ही तेजस्वी ने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े जगह में महिलाओं के लिए अलग निःशुल्क अस्थाई स्थल बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। तेजस्वी को इस रूप में देखकर लोगों के चेहरे पर काफी खुशी थी। युवा तेजस्वी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
17 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
18 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
18 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
18 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines