Bihar NDA joint press conference why cancel: दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में एनडीए की सीट शेयरिंग में फाइनल सहमति होने का दावा कर 13 अक्टूबर को पहली सूची का ऐलान होना था. इसके लिए आज पटना में होने वाली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस टाल दी गई. संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होनी थी. सूत्र बताते हैं कि सहयोगी दलों के बीच सीट-बंटवारे को लेकर अभी भी कुछ मतभेद बने हुए हैं. अब बिहार विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची कल आने की संभावना है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस टलने के पीछे मुख्य कारण
सूत्र बताते हैं कि सीटों की संख्या को लेकर तो एनडीए के सहयोगी दलों ने खुद को समझा लिया है, लेकिन चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को उनकी इच्छानुसार सीटें नहीं मिली हैं, जिससे वे नाराज़ हैं. गौरतलब है कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने उन सीटों की मांग की थी, जो वर्तमान में जनता दल (यूनाइटेड) के पास हैं. वहीं, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा इस बात से नाराज़ हैं कि उन्हें केवल छह-छह सीटें दी गई हैं, जबकि उनका मानना है कि उनका दल इससे ज़्यादा सीटों का हकदार है.
नीतीश कुमार की भूमिका: रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में सहयोगी दलों की नाराज़गी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी. इन मतभेदों के चलते NDA के घटक दलों के बीच सीट-बँटवारे पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई, जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को टालना पड़ा.
सीट शेयरिंग की प्रक्रिया से गिरिराज सिंह है नाराज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग की प्रक्रिया से गिरिराज सिंह नाराज बताए जा रहे हैं. सीट शेयरिंग में हो रही बातचीत से गिरिराज सिंह को दूर रखा गया. जातीय समीकरण के आधार पर हुई सीट शेयरिंग से गिरिराज सिंह नाराज बताए जा रहे हैं. एनडीए के सीट शेयरिंग के बीच गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर नया पोस्ट भी शेयर किया है.
जेडीयू ने उम्मीदवारों को बांटे पार्टी के चुनाव चिह्न
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए में सीट शेयरिंग पर औपचारिक घोषणा से पहले ही जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न (सिंबल) देना शुरू कर दिया है. उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सिंबल सौंपा जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह और वरिष्ठ नेता संजय झा की मौजूदगी में यह प्रक्रिया जारी है. अब तक कई प्रमुख नेताओं को सिंबल दिया जा रहा है.
सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सिंबल सौंपा गया. इसके अलावा मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेडीयू का सिंबल मिला है. अनंत सिंह की तरफ से उन के प्रतिनिधि ने सिंबल लिया है. वहीं मंत्री सुनील कुमार, जमालपुर से उम्मीदवार शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री दामोदर रावत और मंत्री रत्नेश सादा को भी सिंबल दिया गया है.
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
20 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines