Bihar New Government: बिहार चुनाव 2025 में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली है. इसके बाद अब बिहार में सरकार बनाने की तैयारी तेज हो गई है. इसके अलावा बिहार विधानसभा के नए स्पीकर को लेकर भी सरगर्मी बढ़ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गया टाउन सीट से लगातार 9 बार जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के सीनियर नेता प्रेम कुमार का नाम स्पीकर पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात करने के लिए प्रेम कुमार उनके सरकारी निवास पर पहुंचे. इस दौरान दोनों वरिष्ट नेताओं के बीच बातचीत हुई है.
प्रेम कुमार ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से की मुलाकात
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से बातचीत करने के बाद प्रेम कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘पार्टी जो तय करेगी उस भूमिका में रहेंगे’ पार्टी की तरफ से जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसे पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा. जिसके बाद से उनके इस बयान को बिहार विधान सभा के स्पीकर पद की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी उन्हे सीनियर नेता बताते हुए कहा कि यदि वह विधान सभा के स्पीकर पद को संभालते हैं तो अच्छा ही होगा.
यह भी पढ़ें- करारी हार के बाद RJD की समीक्षा बैठक में जमकर हुआ हंगामा, तेजस्वी यादव ने नेता बनने से किया इनकार
स्पीकर पद पर बीजेपी और जदयू दोनों की नजर
सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद विधान सभा के स्पीकर पद पर बीजेपी और जदयू दोनों ही पार्टियों की नजर थी. मगर माना जा रहा है कि बीजेपी बिहार विधान सभा स्पीकर के पद को अपने पास रखना चाहती है. इस पद के अलावा बीजेपी की तरफ से बिहार में बनने वाली नई सरकार के महत्वपूर्ण विभाग पर भी बीजेपी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है. प्रेम कुमार से मुलाकात के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी संकेत देते हुए कहा कि ‘प्रेम कुमार बीजेपी के सबसे सीनियर विधायक हैं’. जेडीयू की ओर से हरिनारायण सिंह सबसे वरिष्ठ हैं. उम्मीद है कि प्रेम कुमार जी सदन को अच्छे से चलाएंगे.
यह भी पढ़ें- बिहार में नई सरकार के गठन से पहले BJP-JDU में खींचतान, एक पद और विभाग पर नहीं बन रही सहमति
संबंधित खबरें
दिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
58 mins agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines