Patna: बिहार के सारण जिले में सरकारी कर्मचारियों के पहनावे को लेकर ‘फरमान’ जारी किया गया है। सारण के जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस में जींस और टी-शर्ट पहनकर आने से मना किया है। इसके अलावा कर्मचारियों को आई-कार्ड (पहचान पत्र) को गले में लटकाने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आदेश के पीछे का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य संस्कृति को बदलना है।
बता दें कि सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने करीब एक हफ्ते पहले ही पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा है कि वे विभागों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही स्थिति जानने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग या वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को नए दिशा-निर्देशों, विशेष रूप से ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। ये भी कहा गया है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा।
नीतीश सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए जारी किया था ड्रेस कोड
इससे पहले नीतीश कुमार की सरकार ने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया था, जिसमें उन्हें कार्यालय में साधारण और शालीन ड्रेस पहनने को कहा गया था। मर्यादा बनाए रखने के लिए जींस और टी-शर्ट पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। आदेश में कहा गया था कि ये देखा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय की संस्कृति के विपरीत पोशाक में कार्यालय आ रहे हैं। यह कार्यालय की मर्यादा के खिलाफ है।
हरियाणा सरकार ने जींस, प्लाजो, बैकलेस टॉप पर लगाया था प्रतिबंध
हरियाणा सरकार ने राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों को डेनिम जींस, प्लाजो, बैकलेस टॉप और स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले साल महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के टी-शर्ट और जींस पहनने पर रोक लगा दी थी।
2021 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने भी एजेंसी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय में औपचारिक रूप से तैयार होना अनिवार्य कर दिया था। साथ ही कहा था कि जींस और स्पोर्ट्स शूज को पहनावे के रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
21 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
21 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
22 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
22 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines