Bihar politics latest update: बिहार के पश्चिमी चंपारण के सिकटा में रविवार को पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम एक कार्यक्रम में चप्पल की माला लेकर पहुंच गए। उन्होंने सामने मौजूद जनता से कहा कि लोग उनके कामों का मूल्यांकन करें और विकास नहीं हुआ है तो इसी से सम्मानित करके वापस भेज दें। यह कार्यक्रम एक स्कूल में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा मैं पांच साल विधायक और मंत्री रहा। इस दौरान उन्होंने मंच से 10 साल की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का विवरण दिया।
जनता ने सिक्कों से तौला
इससे क्षेत्र की जनता ने खुश होकर उनको एक क्विंटल सात किलो सिक्कों से तौलकर सम्मानित किया। आलम ने अपने क्षेत्र में 64 छोटे-बड़े मंदिरों का निर्माण करवाया है। खुर्शीद आलम अपने कामों और बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे कभी जय श्री राम का नारा लगाकर तो कभी निजी कोष से मंदिर निर्माण कराते रहते हैं। इन कार उनकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती है। वहीं क्षेत्र की जनता के बीच उनकी विशेष पहचान बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘महाकुंभ के लिए रेल टिकट मोदी ने किया फ्री’ DRM के मांगने पर महिलाओं ने दिया ये जवाब
पूर्व मंत्री ने जनता द्वारा सम्मानित किए जाने से पहले कहा कि किसी भी नेता का सम्मान करने से पहले उसके कामों की जांच जरूर करें। उन्होंने कहा कि सम्मान उसी को दीजिए, जिसने क्षेत्र में विकास के काम किए हो। जो लोगों से झूठे वादे और दिखावे नहीं करता हो।
ये भी पढ़ेंः ‘स्टेशन से लेकर घाट तक हुईं मौतें, जिम्मेदार कौन?’ New Delhi Stampede पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines