Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले एक तरफ जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों से मिली अहम जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के तीन कुख्यात आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच यह खबर सामने आई है, जिससे पूरे तंत्र में हड़कंप मच गया है।
कौन हैं तीनों आतंकी?
सूत्रों के अनुसार, जिन आतंकियों की बिहार में इंट्री की पुष्टि हुई है, उनमें एक का नाम हसनैन अली, निवासी रावलपिंडी है। दूसरा आदिल हुसैन है, जो उमरकोट का रहने वाला है। तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला है। तीनों आतंकी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू (नेपाल) पहुंच गए थे। वहां से लास्ट वीक ही बिहार की सीमा में प्रवेश कर गए।
ये भी पढ़ें: BJP-JDU में सीट शेयरिंग लगभग तय, चिराग पासवान को लग सकता है झटका
पासपोर्ट विवरण जिलों के साथ साझा
पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट और पहचान संबंधी विवरण सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर दिए हैं। साथ ही सभी जिलों की खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आतंकी घटनाओं की आशंका
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते बिहार विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। यही कारण है कि PHQ ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीमावर्ती जिलों पर फोकस
नेपाल से सटी बिहार की सीमा पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती रही है। सूत्रों का कहना है कि इन आतंकियों की मौजूदगी का पता चलते ही सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती जिलों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।
बढ़ाई गई निगरानी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह सुरक्षा चुनौती एजेंसियों की चिंता बढ़ा रही है। PHQ के मुताबिक, चुनावी माहौल को देखते हुए आतंकी किसी बड़ी घटना की साजिश रच सकते हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को टॉप गियर में डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी लगातार बिहार में हैं। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा चौकन्नी हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: देश में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने पूछे 5 सवाल, वोटर लिस्ट अपडेशन पर मांगी देशवासियों की राय
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines