अमिताभ ओझा, संवाददाता
Bihar Education Department: बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों चर्चा में है। स्कूलों में छुट्टी को लेकर हुए विवादों के बीच शिक्षा विभाग ने कहा है कि उसने छुट्टियों के दो कैलेडर जारी किया है। जो कि उर्दू स्कूलों के लिए अलग और सामान्य स्कूलों के लिए अलग है। इसलिए इसमें कोई विवाद नहीं है। वही दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के एक और आदेश से विवाद बढ़ा गया है। बिहार के सरकारी शिक्षकों को अब ओवर टाइम डियूटी करनी होंगी। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वे स्कूलों में पढ़ाएंगे और उसके बाद उन्हें चुनावी कार्यों में लगाया जायेगा। स्कूलों की पढ़ाई के समय उनसे कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य नहीं कराया जायेगा। यह निर्देश शिक्षा विभाग के अपर प्रधान सचिव के के पाठक ने जारी किया है।
शिक्षा विभाग के बिना नहीं हो सकता काम
बिहार में 1 दिसंबर से मतदाता पूर्ण निरीक्षण का कम शुरू होना है। जिसमे सरकारी शिक्षकों को बी एल ओ के रूप में लगाया गया है। शिक्षा विभाग के अपर प्रधान सचिव केके पाठक ने जारी पत्र में जिसमें यह लिखा गया है कि यह पाया गया है कि शिक्षा विभाग के शिक्षकों/शिक्षकेत्तर कर्मियों, टोला सेवकों की प्रतिनियुक्ति चुनाव संबंधी कार्यों में BLO के रूप में लगाई जा रही है। बिना शिक्षा विभाग के कर्मियों की मदद के चुनाव का काम नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़े: तेलंगाना में ‘M फैक्टर’, आखिरी चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पर मचे घमासान के पीछे का सियासी गणित समझें
चुनाव के कार्य के लिए अलग मानदेय
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला पदाधिकारी से कहा है । शिक्षकों को चुनाव का कार्य स्कूल कार्य खत्म होने के बाद ही दे। यदि आप शिक्षकों को चुनाव संबंधी कार्यों में लगाते हैं, तो उन्हें शाम 5.00 बजे के बाद ही लगाये। जिससे सुबह से लेकर शाम तक विद्यालय का कामकाज बाधित न हो। साथ ही यह उल्लेख करना आवश्यक है कि चुनाव का कार्य करने के लिए उन्हें अलग से मानदेय मिलता है। इस वजह यदि शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इस चुनाव कार्य के लिए अतिरिक्त घंटे काम करना पड़े तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
13 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
15 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
22 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines