हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार दिवस पर CM नीतीश कुमार ने फिर दोहराई मांग, बोले-'मिले विशेष राज्य का दर्जा'

विज्ञापन

Bihar Divas 2023: बिहार दिवस के मौके पर बुधवार को पटना में ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ नाम से एक भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार की उपलब्धियों का बयान किया तो एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग केंद्र से की है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में भले ही गरीबी है, लेकिन राज्य में विकास की स्थिति हर साल आगे बढ़ रही है। बिहार को विशेष दर्जा मिलना चाहिए, हम केंद्र से यह मांग कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1638561908277100547?s=20

केंद्र ने किया इंकार तो हम करा रहे जाति जनगणना

जाति जनगणना का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए जाति आधारित जनगणना करा रहे हैं। ऐसा तब किया गया, जब केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने से इंकार कर दिया था। रिपोर्ट आने के बाद योजनाएं लक्ष्य बनाकर बनाई जाएंगी।

और पढ़िए – Bihar: गलवान घाटी में शहीद के पिता को 2 दिन बाद मिली जमानत, राजनाथ सिंह ने नीतीश को किया था फोन, जानें मामला

नीतीश बोले- हमारे अच्छे कामों को नहीं दिखाता मीडिया

नीतीश कुमार ने कहा कि हम आपको सुनिश्चित करते हैं कि हम बिहार के विकास के लिए काम करें। हम क्या काम करते हैं यह मीडिया नहीं दिखाता बल्कि कौन सा काम नहीं हुआ है यह दिखाता है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: पुलिसवाले के पैर से कुचलकर नवजात की मौत, वारंटी को पकड़ने पहुंची टीम, CM सोरेन ने दिए जांच के आदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें