हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video Viral: तेजस्वी यादव ने दिया नौकरी का फॉर्मूला, बोले- चट-फट-झट से मिलेगी युवाओं को नौकरी

विज्ञापन

सौरभ कुमार, पटना

Tejashwi Yadav Job Getting Formula Viral: महागठबंधन की सरकार ने बिहार में बड़ी संख्या में शिक्षकों को नौकरी देकर एक तरह से इतिहास रचने का काम किया है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित खास कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संबोधन के दौरान अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाया था। इस दौरान उन्होंने 3 शब्दों का प्रयोग किया था… चट, फट और झट, अब इन 3 शब्दों की खूब चर्चा हो रही है। तेजस्वी का यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

<

विज्ञापन

>

तेजस्वी के इस बयान पर खूब तालियां बजीं

उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब नौकरी की चिंता नही करना है। चट फॉर्म भरिए, फट से परीक्षा दीजिए और झट से जॉइन कीजिए…यानि अब बिहार के युवाओं को तेजस्वी के चट, फट और झट फॉर्मूला से नौकरी मिलेगी। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद खूब ताली भी बजी, क्योंकि तेजस्वी यादव लगातार नौकरी को प्राथमिकता बता का जनता को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी प्राथमिकताओं में नौकरी सबसे ऊपर है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar: गाली पर चलाई गोली, वैशाली में CRPF जवान के बेटे की दादा ने ले ली जान

जिनकी शादी नहीं हुई, वे चट मंगनी-पट ब्याह कर लें

विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने उन नवनियुक्त शिक्षकों को परामर्श भी दिया, जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई कि वे चट मंगनी, पट ब्याह कर लें। तेजस्वी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा की हम बहुत दिनों से नौजवानों के चेहरे पर खुशी देखना चाहते थे। आज यह खुशी दिखी है। 1.20 लाख परिवारों के घर में दिवाली का माहौल बना है। अब यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने 75 हजार सरकारी सेवकों को पदोन्नति देकर उन्हें नवरात्रि के पहले यह खुशी दी थी।

यह भी पढ़ें: Watch Video: जदयू नेता की गुंडागर्दी, पुलिस अफसरों पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाने का प्रयास किया

विज्ञापन

शिक्षकों से पूछा- कौन-सी सरकार चाहिए ?

तेजस्वी ने नवनियुक्त शिक्षकों से मंच से यह पूछा कि उन्हें नौकरी देने वाली या फिर हिंदू-मुस्लिम करने वाली सरकार चाहिए। यह भी बताया कि बिहार में होश-जोश तथा मिशन-विजन वाली सरकार है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार अपने बूते काम कर रही है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो बिहार देश के शीर्ष 5 राज्यों में होता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola