बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का त्योहार आते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो जाती हैं. दही-चूड़ा भोज के बहाने सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी खिचड़ी पकना कोई नई बात नहीं है. इस बार भी मकर संक्रांति के मौके पर बिहार की राजनीति में जोड़-तोड़ की आहट साफ सुनाई दे रही है.
एक तरफ जहां जेडीयू ने विपक्ष के विधायकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं, वहीं कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों पर बीजेपी की पैनी नजर बनी हुई है. माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए सभी दल अपने-अपने स्तर पर ताकत आजमाने में जुट गए हैं.
इसी कड़ी में सोमवार को बिहार कांग्रेस की ओर से प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इस भोज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई वरिष्ठ नेता तो मौजूद रहे, लेकिन पार्टी के सभी 6 विधायक इस आयोजन से नदारद रहे.
विधायकों की गैरमौजूदगी ने सियासी हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पार्टी की ओर से यह सफाई दी गई कि किसी कारणवश विधायक भोज में शामिल नहीं हो सके, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे महज संयोग मानने को तैयार नहीं हैं.
कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति को मौजूदा सियासी उठापटक और संभावित टूट-फूट से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में दही-चूड़ा भोज, जो परंपरागत रूप से आपसी मेल-जोल का प्रतीक माना जाता है, इस बार राजनीतिक असहजता और भीतरखाने चल रही खींचतान की तस्वीर पेश करता नजर आ रहा है.
वहीं, कांग्रेस के छह विधायक हैं मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकि नगर से सुरेंद्र प्रसाद, चनपटिया से अभिषेक रंजन, अररिया से अबिदुर रहमान, किशनगंज से मोहम्मद कामरुल होदा और फोर्ब्सगंज से मनोज बिस्वान.
बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के साथ शुरू हुई यह सियासी गर्माहट आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है.
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines