Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के लोगों के एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य में जल्द ही एक और नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल खुलने वाला है। छपरा में बने नए स्टेट मेडिकल कॉलेज में जल्द ही इलाज से लेकर मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द इसका उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल में मजीरों के लिए 500 बेड होंगे, साथ ही यहां MBBS की पढ़ाई के लिए 120 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए 17 नर्स और 7 लिपिकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। विभाग ने सोमवार को इसका नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
प्रदेश का 12वां सरकारी मेडिकल कॉलेज
छपरा के इस स्टेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण करीब 3 साल पहले शुरू किया गया था। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण में 375 करोड़ रुपये से अधिक लागत लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि, ये प्रदेश का 12वां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल होगा। इन सरकारी अस्पताल के अलावा राज्य में 8 प्राइवेट अस्पताल भी चलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Bihar: वैशाली में 1 हजार 293 एकड़ भूमि पर बनेगा बड़ा Industrial Park, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं
इंजीनियरिंग कॉलेज की खास एक्टिविटी
मालूम हो कि राज्य में मेडिकल अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। इन कॉलेज में छात्रों के कौशल विकास के लिए अलग-अलग एक्टिविटी भी करवाई जा रही है। जैसे अरवल के इंजीनियरिंग कालेज अरवल में एनुअल फंक्शन पर 3 दिन तक आरोही कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस प्रोग्राम का आयोजन कॉलेज फैमली की तरफ से उमंग 2025 के किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines