Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को एक और बड़ा झटका मिला है. कैमूर जिले में भभुआ सीट से राजद विधायक भरत बिंद ने भी इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, भरत बिंद अब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. भरत बिंद ने बताया कि वे हमेशा उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है.
चुनाव से पहले इस्तीफे की घोषणा
भरत बिंद ने अपने इस्तीफे की स्वयं पुष्टि करते हुए कहा है कि वे जनता की बेहतर सेवा करने के लिए नया रास्ता चुनने वाले हैं. भभुआ की जनता ने मुझे बहुत प्यार किया है. अब मैं उनके विश्वास को और मजबूत करना चाहता हूं.
ये भी पढ़ें-पवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
2010 से शुरू किया राजनीति में करियर
बता दें कि भरत बंद कैमूर के चांद थाना इलाके से सिलौटा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने साल 2010 में अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी. भरत बिंद ने उस साल पहली जिला परिषद के पद के लिए चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत भी मिली थी. इसके बाद साल 2015 में बहुजन समाज पार्टी से वे भभुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे मगर उस चुनाव में वे हार गए थे. साल 2020 में उन्हें राजद ने टिकट दिया और वे चुनाव जीते थे.
कांग्रेस से भी एक विकट डाउन
महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन चल रहा है. राजद विधायक से पहले कांग्रेस के विधायक एम एल मुरारी गौतम ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वे चेनारी विधानसभा से विधायक थे.
कमजोर पड़ रहा महागठबंधन
भरत बिंद का इस्तीफा आरजेडी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि वे कैमूर इलाके में दलित समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. उनके भाजपा में शामिल होने से इस क्षेत्र में एनडीए को सीधा लाभ मिल सकता है. वहीं, लगातार विधायकों के इस्तीफे से कांग्रेस के अंदरूनी असंतोष और सीट बंटवारे की नाराजगी भी खुलकर सामने आने लगी है.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने 25 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर! बिहार सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में अहम बैठक
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
4 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
7 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines