Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन के घटक भाकपा माले ने अपने उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार 20 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है, जिनमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग दोनों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है. बता दें कि पार्टी ने एक साथ आगामी चुनाव के लिए दोनों फेजों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
फेज-1 में 14 सीटें
CPI-ML ने फेज 1 के लिए कुल 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें भोर, जिरदेई, दरौली, दारौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीटें शामिल हैं. भोर से धनंजय, जिरदेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौली से सत्यदेव राम, दारौंडा से अमरनाथ यादव, कल्याणपुर से रंजीत कुमार राम, वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, राजगीर से विश्वनाथ चौधरी, दीघा से दिव्या गौतम, और फुलवारी से गोपाल रविदास को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.
ये भी पढ़ें- ‘जब भी मौका मिला विपक्ष ने बिहार को किया अपमानित,’ कांग्रेस पर जमकर बरसे CM डॉ. मोहन
इसके अलावा, फेज 1 में पालिगंज से संदीप सौरभ, आरा से क्यामुदीन अंसारी, आगियाॉन से शिव प्रकाश रंजन, तारारी से मदान सिंह और डुमरांव से अजीत कुमार सिंह को भी मैदान में उतारा गया है.
फेज-2 में कितने नाम?
फेज 2 में 6 सीटों के लिए कैंडिडेट्स की घोषणा हुई है. इसमें सिकटा से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पिपरा (सुपौल) से अनिल कुमार, बलरामपुर से महबूब आलम, करकट से अरुण सिंह, अरेवाल से महानंद सिंह और घोसी से राम बली सिंह यादव को पार्टी ने टिकट दिया है.
भाकपा माले ने इस बार अपने उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लोकप्रियता और क्षेत्रीय राजनीतिक माहौल का ध्यान रखा है. पार्टी ने इन उम्मीदवारों के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास और सामाजिक न्याय का संदेश मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच छिड़ा महाभारत! 7 सीटों पर दलों ने उतारे 2-2 उम्मीदवार
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
15 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines