Bihar elections: बिहार नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की कवायद हुई शुरू हो गई है, इसी को लेकर सोमवार को नीतीश सरकार की अंतिम मंत्री परिषद की बैठक होगी. मंत्री परिषद की बैठक में मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश होगी. इसके बाद कल ही नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं. बैठक में एनडीए के सभी पांच घटक दलों की विधायक दल की बैठक में अपना-अपना नेता चुनेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में होगी एनडीए विधायक दल की बैठक.
बुधवार को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा. जिसके नेतृत्व में सरकार बनाने का दवा पेश किया जाएगा. बुधवार को गांधी मैदान में हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह. राजभवन स्थित राजेंद्र मंडपम अभी निर्माणाधीन. वहीं बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है. सूत्रों के मुताबिक 19 यानी बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.
यह भी पढ़ें- ‘बिहार में वोट खरीदने के लिए 40000 करोड़ रुपये खर्च किए…’ जन सुराज पार्टी ने नीतीश सरकार पर लगाए ये आरोप
आम लोगों के प्रवेश पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समाहोर में शामिल हो सकते हैं. 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिन गांधी मैदान, पटना बंद रहेगा. इस दौरान आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद अब एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. सरकार गठन को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच पहले दौर की बातचीत पूरी हो गई है. मंत्रिमंडल गठन और घटक दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है. 6 विधायकों पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines