Bihar Bullet Train: बिहार में मेट्रो के बाद अब बुलेट ट्रेन लाने की तैयारी शुरू हो गई है। ये ट्रेन बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी, इसके लिए हर जिले में एक स्टेशन बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पटना में करीब 60.9 किमी लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रेन कहां से गुजरेगी इसको लेकर भी तैयारियां कर ली गई हैं। अब इसमें जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा। शहरी और गांव की जमीन का मुआवजा भी तय किया जा चुका है।
कहां पर बनेंगे स्टेशन
बिहार में बुलेट ट्रेन पांच जिलों से होकर गुजरेगी। जिसमें बक्सर, आरा, जहानाबाद, पटना और गया का नाम है। ये ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हर जिले का एक अपना स्टेशन होगा। पहले चरण में बक्सर, पटना और गया में स्टेशन बनेंगे, जबकि दूसरे चरण में आरा और जहानाबाद में स्टेशन बनाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना जिले में एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन के लिए 135.06 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जो 60 किमी तक फैला होगा.
ये भी पढ़ें… Bullet Train India पर रेलमंत्री का बड़ा अपडेट, कब से चलेगी और कहां-कहां रुकेगी?
पटना जिले में बुलेट ट्रेन ट्रैक 58 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसके नीचे एक ऊंचा ट्रैक और 61 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी, बक्सर, पटना और हावड़ा सहित कई जगहों से गुजरते हुए दिल्ली और कोलकाता को जोड़ेगी।
क्या रहेगा ट्रेन का रूट
बुलेट ट्रेन के रूट की बात करें तो ये दिल्ली से वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, गया, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिम बर्दमान, पूर्वी बर्धमान, हावड़ा, कोलकाता रहेगा। इसके साथ ही नए रूट को लेकर भी चर्चा है। अब देखना ये है कि इसपर काम कब तक शुरू होगा।
कितना मिलेगा जमीन का मुआवजा
आमतौर पर सरकार किसी सरकारी काम के लिए अगर जमीन लेती है तो इस जमीन की कीमत से कहीं ज्यादा भुगतान करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे इस प्रोजेक्ट के लिए 58 गांवों की 128 हेक्टेयर के करीब जमीन लेने वाला है। इसके लिए जमीन मालिक को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। ये चार गुना मुआवजा ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगा, तो शहरी क्षेत्रों में दो गुना मुआवजा दिया जाएगा। पटना में बुलेट ट्रेन का स्टेशन फुलवारी शरीफ में एम्स के पीछे बनाया जाना है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
5 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
22 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines