Bihar News: बिहार (Bihar) में जहरीली शराब त्रासदी का मामला अभी शांत भी नहीं था कि यहां के बेगूसराय से एक और बड़ी घटना सामने आई है। गंडक नदी पर 13 करोड़ रुपये की लागत से बना पुलिस उद्घाटन से पहले ही गिर गया है। हालांकि इस हादसे में जनहानि की अभी तक कोई खबर नहीं है। बता दें कुछ दिन पहले ही गुजरात के मोरबी में भी केबल पुल गिरा था।
सीएम नाबार्ड योजना से बना था पुल
जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत किया गया था। हालांकि पुल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो सका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेगूसराय में गंडक नदी पर 206 मीटर लंबा पुल बनाया गया था। पुल 13 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हुआ है।
कुछ दिन पहले देखी गई थी दरार
बताया गया है कि रविवार सुबह पुल का अगला हिस्सा टूट कर नदी में जा गिरा। कुछ दिन पहले पुल के इस हिस्से में दरार देखी गई थी। 15 दिसंबर को पुल में दरार को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया। अधिकारी यहां जांच के लिए पहुंचते उससे पहले आज यानी रविवार सुबह पुल का अगला हिस्सा ढह गया।
पुल के उद्घाटन का हो रहा था इंतजार
बता दें कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अहोक गंडक घाट की तरफ से आकृति टोला चौकी और बिशनपुर के बीच 206 मीटर का पुल बनाया गया था। इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ और वर्ष 2017 में पूरा हुआ। इस पुल तक जाने के लिए अभी संपर्क मार्ग नहीं होने के कारण उसका उद्घाटन नहीं हुआ था।
गुजरात के मोरबी में भी गिरा था पुल
30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में भी पुल गिरा था। यहां सौ साल से भी पुराना केबल ब्रिज टूट कर मच्छू नदी में समा गया था। इस हादसे में करीब 135 लोगों की जान गई थी। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सेना और वायु सेना को भी लगाया गया था।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
22 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
23 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
23 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines