Prashant Kishor Statement: बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं, खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते मामलों को लेकर जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर (PK) ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सीतामढ़ी जिले के नानपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना के बाद प्रशांत किशोर पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए उनके गांव और घर पहुंचे। पीड़िता के घर जाकर उन्होंने न सिर्फ परिवार को न्याय का भरोसा दिया, बल्कि प्रशासन की नाकामी पर तीखा बयान भी दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हर दिन 3 से 4 रेप की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तक एक बार भी इस पर बयान देना जरूरी नहीं समझा। वो अब होश में नहीं हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल
प्रशांत किशोर ने गैंगरेप की घटना को ‘मानवता को शर्मसार करने वाला’ बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन समय रहते कार्रवाई करते तो इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकती थीं। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि जन सुराज की टीम इस मामले की कानूनी निगरानी करेगी। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएगी। वहीं प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। उन्होंने न सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी की, बल्कि बिहार की पूरी JDU सरकार को बेहद असंवेदनशील और लापरवाह करार दिया है।
यह भी पढ़ें:‘प्लेन क्रैश होते देख दहल गया दिल’, अहमदाबाद में विमान हादसे के पीड़ितों से मिलीं AAP नेता आतिशी
जनता से आवाज उठाने की अपील
प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे मामलों पर चुप रहेंगे तो फिर जनता किससे उम्मीद करे? उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को खुद ही बदलाव के लिए आगे आना होगा। इस बार विधानसभा चुनाव में सही सरकार सुनकर लोकतंत्र स्थापित करना होगा। उन्हें लोकतंत्र का मतलब समझाना होगा कि देश में जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता के लिए काम करेगी तो रहेगी। सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड में कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। परिजनों ने पुलिस पर भी समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले में अब तक कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक मुख्य साजिशकर्ता खुले घूम रहे हैं।
यह भी पढ़ें:‘शवों के लिए धक्के खाने पड़ रहे’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतक अयूब के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
3 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
23 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines